Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा के तिंदवारी थाने में जनसुनवाई के दौरान छज्जा गिरा:दो एसआई समेत 6 लोग घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    बांदा के तिंदवारी थाना परिसर में रविवार शाम को जनसुनवाई के दौरान अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी दब गए। इस घटना में दो उपनिरीक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, बांदा के तिंदवारी थाना परिसर में यह हादसा उस समय हुआ, जब एसएसआई सुभाष चंद्र वर्मा छज्जे के नीचे बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे। फरियाद सुनते समय हुआ हादसा इसी दौरान पुरानी तिंदवारी निवासी कल्ली अपने पति सेमलिया के साथ सड़क हादसे की सूचना देने पहुंची थीं। एसएसआई उनसे बातचीत कर ही रहे थे कि बारिश के बीच करीब 25 साल पुराना जर्जर छज्जा अचानक ढह गया। मलबे में दबे पुलिसकर्मी और दंपती हादसे में एसएसआई सुभाष चंद्र वर्मा, एसआई शिवकरण सिंह और कांस्टेबल राजन दुबे मलबे में दब गए। वहीं शिकायतकर्ता दंपती भी इसकी चपेट में आ गए। छज्जा गिरते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी संदीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी ले जाया गया। जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। एएसपी शिवराज के अनुसार, सभी को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आशुतोष महाराज बोले- शंकारचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शादीशुदा, DNA हो
    Next Article
    वाराणसी में 200 से अधिक भरे सिलेंडर पकड़े:मिर्जापुर की गैस एजेंसी ने कर रखा था बंद पेट्रोल पंप में भंडारण, ब्लैक में बेच रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment