Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बैटरी शोरूम में लगी आग:लाखों का सामान जला, पहली मंजिल पर फंसे परिवार को बचाया; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    1 day ago

    1

    0

    बांदा के महोखर बाईपास के पास स्थित अमरॉन बैटरी के अधिकृत डीलर के शोरूम में रविवार रात आग लग गई। रात करीब 9:30 बजे नीचे बने गोदाम से शुरू हुई आग देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शोरूम और पहली मंजिल तक पहुंच गई। बैटरियों के फटने की आवाज और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग में शोरूम का सामान और पहली मंजिल पर रह रहे परिवार की गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम से उठीं लपटें, पहली मंजिल तक पहुंची आग घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास की है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बैटरी शोरूम के नीचे बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखी बैटरियों के फटने की आवाज और धुएं से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने शोरूम की पहली मंजिल पर रह रहे मालिक मोहम्मद आरिफ को आग लगने की सूचना दी। हालांकि, तब तक आग तेजी से फैलने लगी थी। पहली मंजिल पर फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला सूचना मिलते ही कालूकुआं चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला और दमकल प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस के साथ दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पहली मंजिल पर परिवार के फंसे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। शोरूम का सामान और गृहस्थी जलकर राख आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंचने के कारण शोरूम में रखे सामान के साथ परिवार की गृहस्थी को भी नुकसान पहुंचा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। हालांकि, नुकसान की कुल राशि का आकलन नहीं हो सका था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर बाईपास स्थित अमरॉन बैटरी के अधिकृत डीलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व IAS राम बहादुर आज थामेंगे सपा का दामन:कभी मायावती के थे सबसे करीबी, अब PDA समीकरण को मजबूत करेंगे
    Next Article
    सूदखोरों पर पुलिस की कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबर जारी:जौनपुर में मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर शिकंजा, पीड़ित कर सकेंगे शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment