Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत:इलाज के लिए जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा के कमासिन दांदो मार्ग पर रविवार को एक अज्ञात ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कल्लूपुर मोड़ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान पछौंहा गांव निवासी सविता (37 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति विद्यानंद उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर जनपद ले जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सविता ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पति विद्यानंद ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्यानंद को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवक की हत्या करने वाले 3 गिरफ्तार:चाकू से गोदकर मारा, आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था
    Next Article
    आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:औरैया में बकरी चराते ग्रामींणो ने देखा, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment