Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा,डॉक्टर की बर्खास्तगी पर OPD बंद:लापरवाही के आरोप में बर्खास्त डॉक्टर की बहाली की मांग, मरीज परेशान

    9 hours ago

    2

    0

    बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी का मुख्य द्वार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाज के लिए आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में यह विरोध प्रदर्शन संविदा डॉक्टर विनीत सिंह की बर्खास्तगी के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ओपीडी का मुख्य दरवाजा बंद कर कामकाज ठप कर दिया, जिससे घंटों तक मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहे। बताया जा रहा है कि डॉ. विनीत सिंह, जो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, पर एक 5 वर्षीय बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप है। आरोप है कि उनकी लापरवाही के चलते बच्ची का पैर काटना पड़ा, जिससे वह दिव्यांग हो गई। पीड़ित परिवार ने करीब तीन महीने पहले जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके आधार पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे ‘अन्यायपूर्ण’ बताते हुए प्रदर्शन किया और डॉ. विनीत सिंह की बहाली की मांग की। एक डॉक्टर ने कहा कि यह ‘प्रोटेस्ट’ नहीं, बल्कि ‘न्याय की मांग’ है। आरोपी डॉक्टर ने आरोपों से किया इनकार डॉ. विनीत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मरीज की जिम्मेदारी पूरी टीम की होती है, ऐसे में केवल उनके खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। ओपीडी बंद होने से दूर-दराज से आए मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की भी चर्चा रही। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बन गई है कि मरीजों की सुविधा और न्याय—दोनों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी का दर्द:तीन दिन बाद बेटे की शादी , शादी की तैयारियों ने बढ़ाई टेंशन
    Next Article
    सुदिती ग्लोबल एकेडमी में नारी शक्ति वंदन मानव श्रृंखला:महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment