Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिथरी से चुनाव लड़ेंगे गिरधारी पप्पू, सभा में उमड़ा जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने दिखाई ताकत, राजनैतिक पारा बढ़ा

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी और उत्तराखंड की सियासत में मजबूत रसूख रखने वाले नेता गिरधारी पप्पू अब बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा से ताल ठोंकने को तैयार हैं। पीलीभीत बाईपास स्थित दिशा गार्डन में उनके बेटे धर्मेंद्र सिंह रिंकू साहू की ओर से आयोजित 'शुभकामना मिलन' कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी, जिसने बिथरी के सियासी समीकरण पर असर डाला है। सभा में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और पूर्व विधायक इस्लाम साबिर जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे महज एक मिलन कार्यक्रम के बजाय गिरधारी पप्पू का औपचारिक शक्ति प्रदर्शन बना दिया। विधानसभा में साहू-राठौर वोट बैंक की निर्णायक भूमिका और गिरधारी पप्पू की गहरी सामाजिक पकड़ ने वर्तमान विधायक और अन्य दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पप्पू ने अपने राजनैतिक दल का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके बेटे रिंकू साहू ने साफ कर दिया कि जनता की मांग पर उनके पिता बिथरी की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चेकअप करा रहे गिरधारी पप्पू ने फोन पर पुष्टि की कि वे जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। बिथरी के समीकरणों में खलबली, साहू-राठौर वोट बैंक पर नजर वर्तमान में बिथरी चैनपुर सीट से डॉ. राघवेंद्र शर्मा विधायक हैं। इस सीट पर पहले वीरेंद्र सिंह और फिर पप्पू भरतौल जैसे कद्दावर नेताओं का प्रभाव रहा है। अब गिरधारी पप्पू की दावेदारी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। विधानसभा में राठौर और साहू मतदाताओं की अच्छी तादाद है। जानकारों का मानना है कि अपने अकूत संसाधनों और सामाजिक पकड़ के दम पर गिरधारी पप्पू चुनावी दिशा मोड़ने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। 90 के दशक से सक्रिय हैं पप्पू गिरधारी पप्पू का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 1990 के दशक में जोगी नवादा के सभासद रहे पप्पू ने मेयर का चुनाव भी दमखम से लड़ा था। उनकी पत्नी रेखा आर्या वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले उनकी दिवंगत पत्नी बैजंती माला ने बहेड़ी से चुनाव लड़ा था। गिरधारी पप्पू ने फोन पर बातचीत में स्पष्ट किया कि वे समर्थकों के दबाव और जनभावना का सम्मान करते हुए बिथरी से मैदान में उतर रहे हैं। 400 गायों की सेवा और 101 कन्याओं का विवाह राजनीतिक चर्चाओं के बीच गिरधारी पप्पू की पहचान एक गौ-सेवक और धार्मिक व्यक्तित्व के रूप में भी है। वे बाबा बनखंडीनाथ मंदिर के अनन्य भक्त हैं और 1990 से वहां निर्माण कार्य करा रहे हैं। मंदिर में करीब 400 गायों की सेवा की जाती है। इसके अलावा, वे हर साल मंदिर से 101 बेटियों की शादी कराते हैं और जोड़ों को उपहार स्वरूप लाखों रुपये की सामग्री प्रदान करते हैं। उनके बेटे रिंकू साहू ने कहा कि उन्हें अपने पिता के संघर्षों और सेवा भाव पर गर्व है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट में गोमांस परोसने पर हंगामा:प्रयागराज में विहिप कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज, सैंपल जांच को भेजा गया
    Next Article
    चाय बागान कर्मयोगियों ने निहारी रामलला की मनोहारी छटा:पीएम मोदी की प्रेरणा पर मनोहारी टी एस्टेट के प्रबंधन ने उठाया यह कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment