Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु:सुरक्षा-व्यवस्था के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर कछला गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। गंगास्नान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं का आगमन आज रात से ही शुरू होने की उम्मीद है। परंपरा के अनुसार, भक्त रात्रि में गंगा तट पर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रातःकाल स्नान, कथा-श्रवण तथा दान-पुण्य करेंगे। घाट क्षेत्र में भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाट पर निरंतर निगरानी, भीड़ नियंत्रण और स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने पर जोर दिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर भी निर्देश दिए। घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, उचित प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से गंगास्नान कर सकें। निरीक्षण के दौरान, एडीएम (ई) अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी उझानी प्रवीण कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में कपड़ा व्यापारी के भाई समेत दो को पीटा:पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, राजमिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment