Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के देहमू गांव जंगल में लगी आग:सैकड़ों पेड़ जले, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे बाद पाया काबू

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के देहमू गांव के जंगल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जंगल से धुआं उठते देखा, जिसके बाद जल्द ही आग की लपटें दिखाई देने लगीं। ग्रामीणों ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और उझानी कोतवाली पुलिस फायर फाइटर्स की टीम के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में मौजूद सूखी घास और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की मौत:उन्नाव में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच मजदूर गंभीर घायल
    Next Article
    सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा- बीजेपी से लोग परेशान:दादरी रैली में एकजुटता का किया आह्वान, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment