Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार:पुलिस ने 48 घंटे में बरामद किए गहने और नकदी

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं पुलिस ने शहर की घनी आबादी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस मामले को सुलझा लिया और उनके पास से चोरी के गहने व नकदी बरामद की है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 13 अप्रैल को शहर की इंदिरापुरम कॉलोनी गली नंबर दो निवासी मनोज कुमार सक्सेना अपने परिवार के साथ वृंदावन गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनके घर का ताला टूटा मिला और अंदर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। इस संबंध में 14 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने इलाके में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर मिली जानकारी की मदद से पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी लोची नगला गली नंबर चार और मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी फिरासत लोची नगला, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शाहिद के कब्जे से सोने का हार, कंगन, टॉप्स, नोजपिन, बाली, ओम लॉकेट, चांदी की पायजेब, सिक्के और अन्य सामान बरामद किया। मुशाहिद के पास से भी सोने-चांदी के जेवर, टूटे हुए टुकड़े, बुंदे, पिन, गुच्छा, अंगूठी और 7110 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज चोरी के मुकदमे में माल बरामदगी की धाराएं बढ़ाई गई हैं। उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले एसपी सिटी के सामने लाया गया। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि भविष्य में उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बरामदगी करने वाली टीम में एसएचओ संजय सिंह के अलावा एसआई संजय तोमर, जितेंद्र कुमार और तेजपाल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शंकराचार्य सपा के इशारे पर काम कर रहे हैं':मंत्री धर्मपाल बोले- अब गाय कसाई को देखकर नहीं कांपती, लखनऊ में 2 दिन का दुग्ध महोत्सव शुरू
    Next Article
    मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, स्टेशन मास्टर ने रोका:उझानी के अनुराग सिंह को जीएम ने 'सेफ्टी स्टार' से नवाजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment