Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में एआरटीओ की भीड़ से झड़प, VIDEO:निर्माणाधीन सड़क से निकाली गाड़ी, क्षतिग्रस्त हुई; स्थानीय लोगों ने विरोध किया

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी कस्बे में शनिवार दोपहर एआरटीओ हरिओम का कुछ लोगों से विवाद हो गया। यह विवाद एक निर्माणाधीन सड़क से उनकी गाड़ी निकालने को लेकर हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। एआरटीओ हरिओम उझानी कस्बे के एक निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। वे दोपहर के समय अपनी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों के साथ बहादुरगंज मोहल्ले स्थित स्कूल जा रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां एक नई सड़क का निर्माण हुआ था और वाहनों का आवागमन रोका गया था। हालांकि, एआरटीओ के सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो सुर क्षाकर्मी उनसे उलझ गए। बाद में एआरटीओ की भी भीड़ से झड़प हुई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसके बाद एआरटीओ वहां से चले गए। एआरटीओ हरिओम का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उस रास्ते में निर्माणाधीन सड़क थी, लेकिन उनकी गाड़ी को उससे पहले ही मोड़ पर जाना था। लोगों को गलतफहमी हुई, जिसके कारण भीड़ जमा हो गई। एआरटीओ ने यह भी बताया कि विवाद के बावजूद वे बाद में उसी रास्ते से कार्यक्रम स्थल पर गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए निकली रथयात्रा अयोध्या पहुंची:रथयात्रा श्रीरामकोट की परिक्रमा पर निकली,राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वागत किया
    Next Article
    आजमगढ़ में लेखपाल ने इस्तीफे की खबर को बताया बेबुनियाद:कहा- मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा, 13 फरवरी को सामने आया था लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment