Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में गंगा में डूबे युवक का शव मिला:तीन दिन बाद उसहैत थाना क्षेत्र में बरामद, नहाते समय डूब गया था

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में गंगा स्नान के दौरान डूबे एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पटियाली थाना क्षेत्र के कस्बा मैन बाजार निवासी 25 वर्षीय सुंदरम पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई। सुंदरम सोमवार, 30 मार्च की शाम अपने साथियों के साथ कादरगंज क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग सुंदरम की तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उसहैत थाना क्षेत्र के कदम नगला घाट के पास गंगा किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान सुंदरम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुंदरम कस्बे में करन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। घटना वाले दिन दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथियों करन पुत्र संजीव, उमंग और हसरत के साथ गंगा स्नान के लिए गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 26 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:13 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल
    Next Article
    घाटमपुर में बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से मिली राहत, 40 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं; फसल को नुकसान होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment