Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधूना सीट से विधायक रेखा वर्मा को जनता ने नकारा:सपा से नवल किशोर पहली पसंद, भाजपा से मंजू सिंह पसंदीदा उम्मीदवार

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया जिले की बिधूना सीट पर सपा विधायक रेखा वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। सपा में उम्मीदवार के रूप में रेखा वर्मा पहली पसंद नहीं बन पाई। सपा में पहली पसंद नवल किशोर शाक्य जबकि रेखा वर्मा दूसरे नंबर पर है। बिधूना में पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। सपा को 52% लोग चाहते हैं, जबकि भाजपा को 44% और बसपा को महज 4% लोगों ने ही पसंद किया है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद नवल किशोर शाक्य हैं। उन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर वर्तमान विधायक रेखा वर्मा हैं, उन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर गौरव रघुवंशी हैं, जिन्हें 15% लोगों ने पसंद किया है। एटा सांसद देवेश शाक्य की पत्नी सपना शाक्य को महज 3% लोगो ने ही पसंद किया है। भाजपा में पहली पसंद मंजू सिंह है, जिन्हें 57% लोगों ने पसंद किया है। रिया शाक्य को 26% जनता ने पसंद किया है। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को महज 9% लोगों ने ही पसंद किया। बसपा में रामौतार पाल और किरण कुमार को 32-32% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के ईकड़ी गांव पहुंचे जयंत चौधरी:बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा, पुलिस और रालोद कार्यकर्ताओं में हाथापाई
    Next Article
    हरदोई में पीएम कार्यक्रम के लिए 2900 बसें लगाईं:अपर निदेशक ने हरदोई डिपो में तैयारियों का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment