Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ी ईदगाह में दो शिफ्टों में ईद की नमाज होगी:कमेटी की अपील- सड़क पर न पढ़ें, ईदगाह के भीतर पहुंचाने के लिए 250 वालंटियर लगाए

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ईद की नमाज इस बार दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में पहली शिफ्ट की नमाज सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट की नमाज सुबह 9:30 बजे होगी। ईदगाह कमेटी ने नमाजियों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। साथ ही साफ कहा है कि नमाज ईदगाह परिसर के भीतर ही अदा की जाए और सड़क पर कहीं भी जानमाज न बिछाई जाए। बड़ी ईदगाह कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इमरान ने बताया कि दोनों शिफ्ट मिलाकर करीब 3 लाख से अधिक लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। कानपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। पहली शिफ्ट में ही ईदगाह के भीतर एक लाख से अधिक नमाजियों के पहुंचने का अनुमान है। 250 वालंटियर ह्यूमन चेन बनाकर संभालेंगे भीड़ दूसरी शिफ्ट के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कमेटी ने 250 वालंटियर तैनात किए हैं। ये वालंटियर ह्यूमन चेन बनाकर आने-जाने वाले नमाजियों को दिशा देंगे, ताकि ईदगाह में प्रवेश और बाहर निकलने की व्यवस्था सुचारु बनी रहे। कमेटी का कहना है कि भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी की गई है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पानी, बिजली और पंखों की व्यवस्था पूरी ईदगाह कमेटी ने नमाजियों की सहूलियत के लिए पानी, बिजली और पंखों की व्यवस्था भी करा दी है। जिला प्रशासन ने भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया जा चुका है। कमेटी ने नमाजियों से अपील की है कि वे प्रशासन और वालंटियरों के निर्देशों का पालन करें, ताकि ईद की नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पताल में मरीज की मौत:बरेली में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरा परिवार
    Next Article
    कानपुर में गैस पैनिक के बीच 400 लोगों की लाइन:पुलिस गैस बटवाने पहुंची, लोग बोले- आधी गाड़ी आ रही है क्या ब्लैक हो रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment