Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीयर लाने से मना करने पर युवक की पिटाई, VIDEO:इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर टी स्टॉल में बवाल, CCTV में कैद मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित नुक्कड़ टी स्टॉल पर एक फोटोग्राफर युवक और उसके एक साथी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीयर लाने से मना करने पर आधा दर्जन युवकों ने उसे टी स्टॉल के अन्दर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी से लौटते वक्त रुका था युवक घायल युवक मुहम्मद सूफियान ने बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है और बीते रविवार रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह की शूटिंग कर अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रास्ते में वह रेलवे स्टेशन के बाहर बने नुक्कड़ टी स्टॉल पर चाय पीने के लिए रुका। उसी समय वहां पहले से बैठे आधा दर्जन लोगों में से एक युवक, जिसने गमछा बांध रखा था। उसने उससे बीयर लाने के लिए कहा, सूफियान के बीयर लाने से मना करने पर पहले एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाकी लोग भी उसमें शामिल हो गए और सभी ने मिलकर उसे मुक्के-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी खतरनाक थी कि उसके सिर में कई गंभीर चोटें आईं और चेहरा पूरी तरह खून से लथपथ हो गया। घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। CCTV वीडियो बना अहम सबूत घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कई लोग मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। इसी नुक्कड़ टी स्टॉल पर अगस्त 2024 में भी एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई थी। उस समय रेलवे स्टेशन के बाहर ही एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा वीडियो वायरल होने के बाद घायल युवक के भाई ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल ने बताई आपबीती मुहम्मद सूफियान ने बताया कि वह सिर्फ चाय पीने के लिए रुका था, एक युवक ने बियर लाने के लिए कहा लेकिन जब मैने मना लिया तो बेरहमी से मेरे और मेरे साथी के साथ मारपीट की गई। उसने कहा कि अगर समय पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदीनगर सीट पर भाजपा से पहली पसंद सुदेश शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार देववृत धामा, बसपा से मोहित जाटव, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    स्टेट लेवल कराटे कंपटीशन में खिलड़ियों का शानदार प्रदर्शन:गोरखपुर के आर्यन ने जीता गोल्ड, नेशनल में जगह पक्की की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment