Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाची-भतीजे को गोली मारने में दो और गिरफ्तार:प्रयागराज में अलविदा की नमाज के दिन हुई वारदात में चल रही थी तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अलविदा की नमाज से पहले घर पर चढ़कर फायरिंग की घटना के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें इमरान उर्फ काले और रमजान शामिल हैं। रमजान पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। नवंबर 2021 में भी उसने दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को गोली मार दी थी। इसके अलावा पिछले साल धूमनगंज में हत्या के प्रयास का एक मुकदमा भी उस पर दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे व इमरान को एयरपोर्ट क्षेत्र में बजहा से सिलना जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। फायरिंग का वीडियो भी आया था सामने घटना के बाद फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था। इसमें दिखाई दे रहा था कि हमलावर किस कदर बेखौफ थे। इसमें एक हमलावर दौड़ते हुए आकर असलहे से फायर करता नजर आया था। वहीं दूसरे वीडियो में गोली लगने के बाद महिला व उसका 15 साल का भतीजा लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े और मौके पर अफरातफरी दिखाई दी थी। पहले वीडियो में एक हमलावर दौड़कर भुक्तभोगी महिला खुशमुदा के घर की ओर आता दिखाई देता है। दौड़ते हुए ही वह असलहा निकाल लेता है और इसके बाद फायरिंग शुरू कर देता है। एक के बाद एक दो फायर करता वह नजर आता है। इससे मौके पर चीखपुकार मच जाती है। दूसरे वीडियो में खुशमुदा, उसका भतीजा शोएब और परिवार के अन्य लोग दिखाई देते हैं। अचानक वहां फायरिंग शुरू हो जाती है और तभी गोली लगने से खुशमुदा जमीन पर गिर पड़ती है। यह भी दिखाई दे रहा है कि उसे बचाने के लिए शोएब दौड़ता है तभी उसके भी कंधे पर गोली लग जाती है और वह भी लहुलुहान होकर जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच जाती है। यह है पूरा मामला 13 मार्च को यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में हुई थी। इसमें अलविदा नमाज से ठीक पहले घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। इसमें 45 साल की खुशमुदा और उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली लग गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच हमलावरों ने यह वारदात की थी। इनमें से एक आरोपी नजरे की तलाश में कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उसके घर पर दबिश दी थी। माना यह भी गया था कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। हालांकि महिला के पति फुजैल ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को बेटे परवेज से हुए झगड़े की रंजिश में वारदात की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कार की टक्कर से लॉन्ड्री संचालक की मौत:हजरतगंज में पैदल जा रहे थे, टक्कर लगने से 20 मीटर दूर जा गिरे
    Next Article
    गोरखपुर में पकड़े गए 5 स्टंटबाज:लाइक, व्यूज के चक्कर में सड़क पर उड़ा रहे थे रेसर बाइक, देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment