Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:ग्रेनेड फेंकने का VIDEO सामने आया, दावा- यह इसी अटैक का; खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

    5 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है। इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई है, जिसमें इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर हैं। भारतीय सेना और NIA की टीम भी मौके पर आई है। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। पुलिस को CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) भी मौके पर पहुंच गई है। आतंकी की पोस्ट में ये बातें लिखीं इस वारदात की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी ने ली है। उसकी तरफ से लिखा गया है- सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि पंजाब के सिख नौजवानों को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे इस्तेमाल कर लो, दसमेश पिता का खालसा पंथ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पोस्ट में आगे लिखा है- गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारे को भी नहीं बख्शा जाएगा। पंजाब की धरती धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा। पुलिस को स्कूटी में धमाके का शक था चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि पुलिस को यहां खड़ी स्कूटी में भी धमाका होने का शक है, जिसके लिए क्रूड बम जैसी चीज यूज की हो सकती है। फोरेंसिक टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। धमाके के बाद के PHOTOS… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 लाख बैरल तेल लेकर ईरानी जहाज भारत के लिए रवाना, हो गया बड़ा खेल!
    Next Article
    Bhabiji Ghar Par Hain Off Air: 'भाभीजी घर पर हैं' बंद होगा या OTT पर आएगा? विभूति नारायण ने खोली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment