Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा:प्रतापगढ़ में स्कूटी से दुकान जा रहा सर्राफा कारीगर घायल

    5 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक सर्राफा कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। आज शनिवार शाम 7 बजे करीब नगर कोतवाली क्षेत्र के कपूर चौराहे पर स्कूटी से दुकान जा रहे जितेंद्र बाबर का गला मांझे से कट गया। हादसे के बाद जितेंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। उनके गले से तेज़ी से खून बहता देख मौके पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों विपिन और जीवन ने तुरंत घायल जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पतंगबाज पतंग उड़ा रहा था और पतंग कटने के बाद वह डोर खींच रहा था। इसी दौरान स्कूटी से गुजर रहे जितेंद्र मांझे की चपेट में आ गए। घायल जितेंद्र बाबर मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं और प्रतापगढ़ में सर्राफा का काम करते हैं। गौरतलब है कि शासन-प्रशासन द्वारा चाइनीज़ मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद इसकी अवैध बिक्री जारी है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहगीर जीवन ने बताया, 'हम मौके पर ही थे, अचानक देखा कि एक व्यक्ति गिर गया और उसके गले से खून बह रहा था। हमने तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में व्यापारियों ने नगर निगम को दिया ज्ञापन:बोले-गोलघर में बिगड़ी व्यवस्था से व्यापार प्रभावित, समाधान न होने पर दुकानें बंद करने की चेतावनी
    Next Article
    झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत:बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment