Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोलापुर शहीद स्मारक का बदलेगा स्वरूप:सांसद वीरेंद्र सिंह ने DM को लिखा पत्र, लगेगी तोप; फहराएगा ऊंचा तिरंगा

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के चोलापुर स्थित शहीद स्मारक का स्वरूप बदलेगा। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने स्मारक के सुंदरीकरण के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी (DM) को पत्र लिखा है। यह पहल पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र के बाद की गई है। सांसद ने इस पत्र की एक प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजी है। पूर्वांचल किसान संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के शहीदों की कथित उपेक्षा को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी के साथ महासचिव मनीष कुमार सिंह, राजबहादुर यादव, दीपक पासी, रोहित और सुजीत सहित अन्य पदाधिकारी इस मुहिम में शामिल थे। सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें स्मारक स्थल पर एक भव्य और ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा स्थापित करना तथा सेना की एक निष्प्रयोजित (Decommissioned) तोप लगाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रत्येक वर्ष 17 अगस्त (शहीदी दिवस) पर पुलिस विभाग द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दिए जाने की मांग की है। शहीद स्मारक तक पहुँचने वाले एप्रोच रोड के जल्द से जल्द सुदृढ़ीकरण और सुधार का भी अनुरोध किया गया है। सांसद ने अपने पत्र में 17 अगस्त के बलिदानियों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि चोलापुर थाना परिसर में तिरंगा फहराने के दौरान राम नरेश उपाध्याय, पंचम राम, गौरी उर्फ बच्चू पटेल, चौथी राजभर और निरहू पटेल शहीद हुए थे। सांसद के अनुसार, पूर्वांचल किसान संगठन की यह मांग उन अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी ने कहा, "हमारा उद्देश्य चोलापुर के शहीदों की विरासत को सहेजना है। हमारे संगठन के पदाधिकारियों की मेहनत और सांसद जी के सहयोग से अब यह स्मारक क्षेत्र के गौरव का केंद्र बनेगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी अरेस्ट:शादी से मुकरने और प्रताड़ना का आरोप, थाना सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    राजभर बोले- अखिलेश को विरासत में मिली सीएम की कुर्सी:सिद्धार्थनगर में कहा- अब CM बनने का सपना न देखें, वह केबल बयानबाजी तक सीमित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment