Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बस के टायर से उठा धुआं, कूदे यात्री:गोरखपुर से कुशीनगर जा रही थी गाड़ी, देखें वीडियो

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में सोमवार शाम करीब 5::30 बजे गोरखपुर से कुशीनगर जा रही यात्रियों से भरी एक अनुबंधित बस के टायर से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री बस रूकते ही कूदकर बाहर निकलने लगे। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस कुसम्ही बाजार पहुंची थी तभी वहां आसपास मौजूद लोगों ने धुआं उठता देख शोर मचाया और चालक को इसकी जानकारी दी। बस में 50 से अधिक यात्री बैठे थे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्री दूसरे साधनों से कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बस रूकते ही यात्री अंदर से बाहर की तरफ कूदते हुए नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊपर से फर्राटा भरते जाएंगे, नीचे हिचकोले खाएंगे:गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर तैयार; नीचे की सड़क में गड्‌ढे ही गड्‌ढे
    Next Article
    दो गाय, एक घोड़ा और कई चिड़ियां करंट से मरीं:वार्ड-23 का जानलेवा ट्रांसफार्मर बना मुसीबत; सड़कें टूटीं, गलियों में गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment