Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरी बच्ची, मौत:मासूम पर चढ़ा पहिया, मां-दादी लाश देखकर बेहोश; आगरा में स्कूल वालों ने बस छिपाई

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को 9 साल की छात्रा चलती स्कूल बस से नीचे गिर गई। उसके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा कक्षा एक में पढ़ती थी। आरोप है कि बस जर्जर हालत में थी। सीटों की जगह बच्चों को तख्ते पर बैठाकर लाया और ले जाया जा रहा था। बस की फर्श जगह-जगह टूटी है, उस पर लकड़ी का पटरा रखा गया था। बस ड्राइवर ने ब्रेकर पर स्पीड कम नहीं की। ब्रेकर पर बस तेज झटके से गुजरी, तभी पटरा खिसक गया। छात्रा बस से नीचे गिर पड़ी। इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बिहारीपुर के पास हुआ। छात्रा की मौत की सूचना पर दादी और मां बेसुध हो गई। रोते-रोते दोनों बेहोश हो गईं। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्कूल संचालक ने बस को कहीं छिपा दिया है। 2 तस्वीरें देखिए… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अब पढ़िए पूरा मामला… बड़ी बहन के साथ स्कूल बस से जाती थी नैना थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले निवासी ब्रह्मजीत की 9 वर्षीय पुत्री नैना भागूपुर स्थित आरबीएस स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन परी भी इसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। परिजनों ने बताया- रोज की तरह नैना और परी बस से स्कूल गई थीं। दोपहर में करीब 3 बजे छुट्‌टी के बाद बस से वापस लौट रही थीं। तभी नैना के साथ ये हादसा हुआ। नैना के पिता ब्रह्मजीत ने स्कूल प्रबंधन पर हादसे की जानकारी न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया- जब उन्होंने स्कूल में संपर्क किया, तब उन्हें बताया गया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया है। बच्ची को इलाज के लिए गोयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब तक हम लोग हॉस्पिटल पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में दादी और मां हुईं बेहोश नैना की मौत की सूचना पर दादी पांचों देवी और मां सोनम बेसुध हो गईं। अस्पताल में रोते-रोते दोनों बेहोश हो गईं। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। दादी रोते-रोते कह रही थीं- सुबह नैना कहकर गई थी कि स्कूल से आने के बाद साथ में खेलूंगी। मेरी बेटी को वापस ला दो। परी दौड़ते हुए घर आई, बोली- नैना बस से गिर गई है बच्ची के चाचा योगेश ने बताया- मेरी भतीजी पढ़कर आ रही थी। बस का फर्श टूट था, वह नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। नैना की बड़ी बहन परी भी उसी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। जब वह घर पहुंची, तब उसने बताया कि नैना का एक्सीडेंट हो गय़ा है। इसके बाद हम लोगों ने स्कूल फोन किया। उन लोगों ने बताया हादसा हुआ है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी। हादसे पर एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया- दुर्घटना में बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने शिकायत दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अलीगढ़ में एक मार्च को ऐसा ही हादसा हुआ था चलती स्कूल बस की फर्श टूटी, बच्ची नीचे गिरी अलीगढ़ में एक मार्च को स्कूल बस से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस के फर्श की लोहे की चादर टूट गई और छात्रा नीचे गिर गई। पहिए के नीचे आ गई। छात्रा के भाई ने चिल्लाकर कहा- अंकल, बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई है। ड्राइवर ने बस रोककर देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ड्राइवर ने उसके भाई को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। हादसे के बाद चालक ने छात्रा के परिजनों को चोट लगने की सूचना दी। इसके बाद वह छात्रा को पीछे की सीट पर लिटाकर भागने लगा। जैसे ही ग्रामीणों ने बस ड्राइवर को भागते देखा, उन्होंने करीब 2 किमी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर… ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा; मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान में 1300 लोगों की मौत
    Next Article
    आसाराम ने रामलला के VIP दर्शन किए:3 कारों के काफिले से पहुंचा, पीएम-सीएम वाले गेट से एंट्री दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment