Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Canada के संसद परिसर में मना Kullu Dussehra, सीएम सुक्खू ने वीडियो संदेश से दी बधाई

    6 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित पार्लियामेंट हिल (संसद परिसर) में कुल्लू दशहरा मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। सुक्खू ने अपने संदेश में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को जिस उत्साह से मनाया जाता है, वह विविधता में एकता की विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार सिखाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न दिखाई दे, अंततः अधर्म पर धर्म की जीत होती है। यहां जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम की मेजबानी ओरलियांस से सांसद मैरी-फ्रांस लालोंद ने की।इसका आयोजन एचपीजीए ने 35 से अधिक भारत-कनाडाई संगठनों के सहयोग से किया। सुक्खू ने कहा कि कनाडा के प्रमुख राष्ट्रीय स्थलों में से एक पर कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों को एक साथ लाया है। यह दुनिया भर में हिमाचल प्रदेश की बढ़ती पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक नाटी और झमाकड़ा लोक नृत्यों सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा रामलीला के जीवंत मंचन से पता चलता है कि भारत-कनाडाई समुदाय आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत और हिमाचली परंपराओं को संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। सुक्खू ने कार्यक्रम में हिमाचली मेहमाननवाजी की भी सराहना की। इस दौरान मेहमानों को हिमाचली धाम जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।बयान के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कॉर्नी ने भी कुल्लू दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। कॉर्नी ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता, सामुदायिक भागीदारी और कनाडा की बहुसांस्कृतिक पहचान में भारत-कनाडाई समुदाय का योगदान महत्वपूर्ण और मूल्यवान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRI ने नागापट्टिनम में 100 करोड़ रुपये की Methamphetamine पकड़ी, चार लोग गिरफ्तार
    Next Article
    Delhi में Har Ghar Tiranga और विरोध मार्च को लेकर राष्ट्रीय ध्वज पर छिड़ी सियासी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment