Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई Vs कोलकाता IPL मैच का टॉस थोड़ी देर में:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

    18 hours ago

    1

    0

    IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। CSK ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। KKR को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने DC के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि धोनी फिलहाल होटल में रहकर मैच देख रहे हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर भी देखेंगे। मैच का स्कोरबोर्ड हेड टु हेड में CSK आगे CSK और KKR के बीच 33 IPL मैच खेले गए। 21 में CSK और 12 में KKR को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं KKR 4 मैच ही जीत सकी। सैमसन ने पिछले मैच में शतक लगाया बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 182.66 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक शतक भी जड़ा है। वहीं, आयुष म्हात्रे 133 रनों के साथ दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने भी 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज 8 विकेट लेकर चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके अलावा जेमी ओवर्टन ने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया:तमंचा और नकदी बरामद, आरोपी पर 16 मामला दर्ज
    Next Article
    माराडोना की मौत मामले में फिर जांच शुरू हो रही:मेडिकल टीम पर इलाज में लापरवाही के आरोप; पहला ट्रायल रद्द हुआ था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment