Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले और पब्लिक आ गई। उन्होंने चोर को दबोच लिया। मऊ के रहने वाले सिपाही आकाश को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राइमरी इलाज के बाद वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिपाही की हालत नाजुक है। स्टेशन पर मारपीट हो रही थी, तभी सिपाही आकाश पहुंचे जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, गोंडा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार रात 11.30 बजे दो युवकों में मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक ने सुनील कुमार पर जेब से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। मारपीट होती देख वहां ड्यूटी दे रहे सिपाही आकाश सिंह भी पहुंच गए। वह दोनों युवकों को पकड़कर जीआरपी थाने के बाहर ले आए। दोनों से पूछताछ की। इसके बाद एक युवक को छोड़ दिया, जबकि सुनील कुमार को शक के आधार पर बैठा लिया। कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म-1 पर लखनऊ की ओर जा रही डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) आ गई। इसी दौरान, अचानक सुनील कुमार ने सिपाही आकाश से अपना हाथ छुड़ाया और चलती ट्रेन में चढ़कर भागने लगा। आकाश ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। ट्रेन में चढ़ रहे सुनील को पीछे से पकड़ लिया और बाहर खींच लिया। चलती ट्रेन में हो रही इस आपाधापी में आकाश सिंह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में बने गैप में गिर गए। उनके पैर कट गए। भाग रहे चोर को पकड़कर खींचा, खुद प्लेटफॉर्म के गैप में गिरे प्लेटफॉर्म पर जहां ये घटना हुई, वहां से जीआरपी स्टेशन 50 मीटर दूर था। चीख-पुकार मची तो पुलिसकर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ट्रेन को रुकवाया गया और सिपाही को बाहर निकाला गया। आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया। वह भी जख्मी हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर बोले- सिपाही के पैर का अब जुड़ना मुश्किल गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉ. अतुल मिश्रा ने कहा- सिपाही का पैर काफी ज्यादा कट जाने की वजह से अब जुड़ना मुश्किल है। अलग से दूसरा पैर यानी डुप्लीकेट पैर लगाना पड़ेगा। पैर का कुछ हिस्सा गायब भी है। साथी जीआरपी जवान पैर का कुछ हिस्सा लेकर आए थे। लेकिन हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा- आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सिपाही को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। 2018 बैच के सिपाही हैं आकाश सिंह घायल सिपाही आकाश सिंह मऊ जिले के रहने वाले हैं। वह 2018 बैच के हैं। कई सालों से गोंडा जीआरपी में तैनात हैं। उनकी शादी हो चुकी है। अभी बच्चे नहीं हैं। परिवार के लोग मऊ से लखनऊ पहुंच गए हैं। ---------------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में रेपिस्ट को उम्रकैद, 16 दिन में फैसला:साक्ष्य छिपाने वाली मां को 4 साल की सजा, दादी बोलीं- बच्ची का बचपन छीन लिया गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र में 21 फरवरी को 06 साल की मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। वहीं 16 दिन की सुनवाई के बाद मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार यादव ने आरोपी अशोक निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ज़ैदपुर प्रदर्शनी से बाइक चोरी, VIDEO:सीसीटीवी में घटना रिकार्ड, पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी
    Next Article
    निराश्रित गोवंश की दुर्दशा का मुद्दा उठाने वालों पर FIR:मुरादाबाद में प्रदर्शनकारियों पर नगर आयुक्त आवास में घुसने-हनुमान चालीसा पढ़ने का आरोप;प्रदर्शनकारी बोले-तो क्या कलमा पढ़ें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment