Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन:बैटरी कार व्यवस्था पर उठे सवाल, राष्ट्रीय कुली मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    रेलवे स्टेशनों पर बैटरी कार के संचालन को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कुलियों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान रेल मंत्रालय के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बैटरी कार पर लगेज रेट लिखने और उससे सामान ढुलवाने की व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। रेल मंत्रालय के आदेशों की अनदेखी का आरोप प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बैटरी कार और कुलियों का काम अलग-अलग और एक-दूसरे के पूरक हैं। बैटरी कार का उपयोग केवल वृद्ध, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए होना चाहिए, जबकि सामान ढोने का कार्य कुलियों का है। बावजूद इसके, स्टेशनों पर इन नियमों की अनदेखी करते हुए बैटरी कार से सामान ढुलवाया जा रहा है। कुलियों की रोजी-रोटी पर खतरा मोर्चा के नेताओं का कहना है कि कुलियों की भर्ती रेलवे द्वारा तय प्रक्रिया के तहत होती है, लेकिन अब उनकी आजीविका पर सीधा असर डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारी व्यवस्था और निजीकरण के जरिए कुलियों के काम को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। बैटरी कार, ‘माई कुली’ ऐप और ट्रॉली व्यवस्था को इसी कड़ी का हिस्सा बताया गया। सरकार से पुनर्वास और समायोजन की मांग प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि सरकार कुलियों के काम को समाप्त करना चाहती है तो उनके लिए वैकल्पिक रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही कुलियों को रेलवे में समायोजित करने और उनके परिवारों के संरक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई। देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने साफ किया कि यह आंदोलन केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में चलाया जा रहा है। यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:कांग्रेस छोड़ने की सलाह पर अखिलेश खिलखिलाए; राहुल पर FIR होगी, अफसर बोली- DM ने रिश्वत में आईफोन लिया
    Next Article
    लखनऊ में सीआईआई इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव:बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment