Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारधाम यात्रा से दो दिन पहले शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:आरती उतार और माला पहना दर्ज हुआ नाम, 7 स्टेप्स में जानिए पूरा प्रोसेस

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया। राज्य के तीन प्रमुख शहर—हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में यात्रियों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर लगाए गए हैं, जबकि ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में 30 से अधिक काउंटर बनाए गए हैं। देहरादून के हरबर्टपुर बस स्टैंड पर भी बड़ा रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों—सोनप्रयाग, जानकीचट्टी, बरकोट (यमुनोत्री मार्ग), हिना (उत्तरकाशी), पंखी (चमोली), जोशीमठ, बद्रीनाथ, गौरीकुंड और गोविंदघाट में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे यात्रियों का स्वागत आरती, फूल-मालाओं और मिठाई के साथ किया गया। रजिस्ट्रेशन करने के लिए 3 चीजें जरुरी- 7 स्टेप में जानिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया… यदि आप अपने किसी परिचित या परिवार के सदस्य का रजिस्ट्रेशन कराने आए हैं, तो आपको उनके दस्तावेज और मोबाइल नंबर का भी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में होगी यात्रियों की जांच चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई स्तरों पर चेकिंग की जाएगी: चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव हरिद्वार यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होती है। शहर के ऋषिकुल मैदान में सुबह 10 बजे से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र शुरू कर दिया गया है। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और यात्रा से जुड़ा जरूरी सामान देकर स्वागत किया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मयूर दीक्षित ने बताया कि ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर बनाए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। देश के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पंजीकरण केंद्र पर चिकित्सा सुविधा, पेयजल, टॉयलेट और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही वालंटियर लगातार यात्रियों को गाइड कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित बनी रहे। भीड़ बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट मोड में डीएम ने बताया कि जैसे-जैसे बाकी धामों के कपाट खुलेंगे और स्कूलों की छुट्टियां शुरू होंगी, श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। होटल और धर्मशालाओं में पहले से ही बड़ी संख्या में बुकिंग हो चुकी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यात्रा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन स्तर की योजना बनाई गई है सामान्य दिन, वीकेंड और पर्व के लिए अलग-अलग प्लान तैयार हैं। पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही फायर सर्विस की टीम भी मौके पर मौजूद है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बद्रीनाथ पहुंचे CDS, तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी जांची: 3 दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा; नीरज चोपड़ा बोले- कल से यहां 113km की दौड़ चारधाम यात्रा के शुरू होने से तीन दिन पहले सीडीएस अनिल चौहान आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (पढे़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद में आसाराम आश्रम को गिराने का रास्ता साफ, गुजरात हाईकोर्ट ने आश्रम की अपील खारिज की
    Next Article
    पंजाब- AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड:लुधियाना-जालंधर, गुरुग्राम-चंडीगढ़ में 13 ठिकाने खंगाल रही टीमें; CM बोले- लोकतंत्र की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment