Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाट खाकर दोना फेंकने पर दो पक्षों में चले लात-घूसे:आजमगढ़ में फल विक्रेताओं ने परिवार को लाठी-डंडें से पीटा, केस दर्ज

    21 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली तिराहे के पास दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे के पास की बताई जा रही है, जहां बड़ी संख्या में फल विक्रेता रोजाना ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि एक राहगीर परिवार ने फल विक्रेता के पास अपना वाहन खड़ा किया और चाट खाने के बाद कुल्हड़ वहीं फेंक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि फल विक्रेता ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। चाट खाकर कुल्हड़ फेंकने को लेकर हुआ विवाद सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर रोजाना बड़ी संख्या में फल विक्रेता ठेला लगाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर ठेला लगाने वालों और राहगीरों के बीच कहासुनी की घटनाएं होती रहती हैं। जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम वरहतीत जगदीशपुर निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदार को छोड़ने लखनऊ गया था। वापस लौटते समय शाम के वक्त वह नरौली तिराहे के पास रुका। परिवार ने वाहन खड़ा कर चाय पी और चाट खाई। इसके बाद कुल्हड़ पास में फेंक दिया, जिस पर विवाद हो गया। पीड़िता चंदा ने बताया कि कुल्हड़ फेंकने को लेकर फल विक्रेताओं ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पेट्रोल-LPG की किल्लत नहीं:पैनिक बायिंग से 26 मार्च को बिका दोगुना पेट्रोल-डीजल: संजय भंडारी
    Next Article
    कन्नौज सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा उजागर:युवती का दावा- धमकाकर लिखवाया गया पत्र, शादी की जानकारी नहीं थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment