Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में जल जीवन मिशन का असर:इंपैक्ट असेसमेंट हुआ, गांव-गांव पहुंचा नल का पानी

    1 hour ago

    1

    0

    बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त माने जाने वाले जनपद चित्रकूट में अब स्थिति बदल रही है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी प्रभाव का आकलन करने के लिए जिले के 10 गांवों का चयन कर विस्तृत इंपैक्ट असेसमेंट किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन के अनुरोध पर, विशेषज्ञ टीम – जिसमें डॉ. गजल श्रीवास्तव, मोहम्मद सोली और त्रिलोक बलोदी शामिल हैं। मानिकपुर विकासखंड की गुन्टा बांध आधारित रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का गहन अध्ययन किया। यह पूरा कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), चित्रकूट के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ। टीम ने गांवों में जाकर जायजा लिया टीम ने 20 और 21 अप्रैल 2026 को अगरहुंडा, सरैया, मऊ गुरदरी, बराह माफी और हनुवा गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गांवों की गलियों में पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। अध्ययन में सामने आया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पहले जहां महिलाओं और बालिकाओं को पानी लाने में घंटों लगते थे, अब वह समय बच रहा है, जिससे वे अन्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं। जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया जल जनित बीमारियों में भी कमी दर्ज की गई है, वहीं स्वच्छता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। विशेषज्ञ टीम ने जल आपूर्ति के रोस्टर, पाइपलाइन नेटवर्क, जल की गुणवत्ता (क्लोरीनेशन), घरेलू भंडारण व्यवस्था और आपूर्ति की नियमितता जैसे तकनीकी पहलुओं का भी परीक्षण किया। ग्रामीणों से मिले फीडबैक के अनुसार, अधिकांश घरों में नियमित और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी मिल रहा है।निरीक्षण के दौरान, जूनियर इंजीनियर विजय शंकर यादव और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने पाइपलाइन बिछाने, नल कनेक्शन और संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अध्ययन के बाद, विशेषज्ञ टीम ने योजना की प्रगति और जल आपूर्ति व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने कहा कि जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह रिपोर्ट भविष्य में जल आपूर्ति प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़:56 साल का आदमी घुमाने के बहाने स्कूटी से ले गया, सुनसान जगह पर की गंदी हरकत
    Next Article
    वाराणसी में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन:जन आक्रोश पदयात्रा में राहुल-अखिलेश के पुतले को चूड़ियां पहनाईं, पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment