Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मारकुंडी स्टेशन पर ट्रेन रुकने से हंगामा:सिग्नल के बावजूद रोकी गई दानापुर क्लोन विशेष ट्रेन, यात्रियों में आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के मारकुंडी स्टेशन पर बुधवार सुबह दानापुर क्लोन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (06509) को रोके जाने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पहले से करीब 12 घंटे देरी से चल रही ट्रेन को बीच रास्ते रोके जाने और मूलभूत सुविधाएं न मिलने से यात्री आक्रोशित हो गए। बेंगलुरु से दानापुर जा रही इस ट्रेन को मानिकपुर-सतना खंड में दूसरी ट्रेन को पास कराने के लिए रोका गया था। यात्रियों का आरोप है कि बोगियों और प्लेटफॉर्म पर पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, जिससे परेशानी और बढ़ गई। ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने सिग्नल मिलने के बावजूद ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया। स्थिति बिगड़ने पर रेल प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में परीक्षा देने निकली लापता बच्चियां मिलीं:परिजनों ने अपहरण का दावा किया था, पेपर के डर से रास्ता भटककर चंदौसी पहुंचीं
    Next Article
    मथुरा में पिकअप पलटी, एक महिला की मौत:राजस्थान के धौलागढ़ देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, 8 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment