Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में ओवर स्पीड में गई तीन की जान:मानिकपुर में दो बाइकों की टक्कर, बिना हेलमेट के दोनों बाइक सवार, बच्चे की भी मौत

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ऐलहा बड़ैया मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल चालक बिना हेलमेट के थे और उनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक चालक धनी लाल उर्फ डुग्गीलाल पुत्र रामदास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे ऐलहा सड़क पर मराठी पुल के पास हुआ। एक बाइक (UP 96-8725) पर शिव मूरत रैदास पुत्र सर्वोत्तम, निवासी ऐलहा, मानिकपुर से अपने गांव लौट रहे थे। दूसरी बाइक (MP 17 ZL 2101) पर धनी लाल उर्फ डुग्गीलाल अपने चचेरे भाई संतु पुत्र छोटवा, पत्नी रूबी और दो बेटों प्रियांशु (1 वर्ष) व देवांशु (5 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहे थे। वे मानिकपुर इंदिरा नगर से एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर जतरी थाना, डभौरा जिला रीवा, मध्य प्रदेश की ओर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने धनी लाल को वहां मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 1 वर्षीय प्रियांशु और शिव मूरत रैदास को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी मृतकों का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के व्यापारी का परिवार दुबई में फंसा:मिडिल ईस्ट में जंग के कारण होटल में रुके, प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे
    Next Article
    लखनऊ में महिला से जालसाजों ने उतरवाए जेवर:बातों में फंसाया, झांसा देकर खाली झोला पकड़कर हुए फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment