Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में रामनवमी पर 22 लाख दीपक जलेंगे:रामघाट पर भव्य दीपोत्सव, गौरव दिवस के रूप में मनेगा

    15 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में इस बार रामनवमी का पर्व 'गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। 27 मार्च को रामघाट पर 22 लाख दीपक जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से होगा। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में उन्होंने अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष बिताए थे। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए रामनवमी के इस विशेष दिन को चित्रकूट के लिए यादगार बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव के दौरान रामघाट का दृश्य शाम के समय अत्यंत मनमोहक होगा। इस अवसर पर स्थानीय गीत, दिवारी नृत्य और रंगोली के माध्यम से बुंदेलखंड की संस्कृति और परंपरा की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। चित्रकूट के जिलाधिकारी (डीएम) पुलकित गर्ग ने दैनिक भास्कर को बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर रामघाट में सभी के सहयोग से 22 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रमुख स्थलों पर आतिशबाजी और विशेष सजावट की भी व्यवस्था की जा रही है। डीएम गर्ग ने बताया कि इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे भी अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर इस दीपोत्सव में सहभागिता करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद-उल-फितर और रामनवमी पर कानपुर में अलर्ट:DCP सेंट्रल-ईस्ट ने मस्जिदों का निरीक्षण किया, पीस कमेटी बैठक का आयोजन
    Next Article
    NSS शिविर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता:डॉ. विनोद सिंह ने छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment