Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में तेज आंधी-बारिश से फसल पर संकट:खेतों में खड़ी और कटी रबी फसल को भारी नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में शनिवार तड़के करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं सहित अन्य रबी फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं, वहीं कई किसानों की कटी हुई फसल भी खेतों में पड़ी है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसल के गिरने का खतरा है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली है, उनकी फसल खेतों में भीगने से बर्बाद होने की कगार पर है। खेतों में पानी भरने से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं और सड़ सकते हैं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय किसान भैरव पटेल ने बताया कि इस बेमौसम बारिश से गेहूं, अरहर और चना जैसी रबी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि बारिश जारी रही और खेतों में पानी भर गया, तो कटी हुई फसल पूरी तरह खराब हो जाएगी। इसके अलावा, खड़ी फसल भी तेज हवा और बारिश से गिर सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती लागत और बाजार में उचित मूल्य न मिलने से वे परेशान हैं। ऐसे में यह बेमौसम बारिश उनकी आर्थिक स्थिति को और खराब कर सकती है। कई किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के लिए जल्दबाजी में कटाई और ढुलाई का काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने शहजादनगर थाने का औचक निरीक्षण किया:शस्त्रागार से महिला हेल्प डेस्क तक व्यवस्थाएं जांचीं, दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी पर इनाम:प्रयागराज आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया, एक हफ्ते पहले की थी प्रेमिका की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment