Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट मंदिर में साधु पर हमला:लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत सीतापुर चौकी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में लूटपाट के इरादे से घुसे दो अज्ञात बदमाशों ने एक साधु के साथ मारपीट की। इस हमले में 85 वर्षीय साधु बच्ची लाल घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे की है। चकमाली स्थित मंदिर में सो रहे साधु बच्ची लाल से बदमाशों ने छीना-झपटी का प्रयास किया। जब साधु ने इसका विरोध किया, तो दोनों बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साधु बच्ची लाल बंधवइन, कोतवाली कर्वी के निवासी हैं। उनके परिजनों ने गुरुवार सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि बच्ची लाल पिछले तीन वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे और घटना के समय मंदिर में ही सो रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधु बच्ची लाल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद निधि एक करोड़ करने की मांग, देवेंद्र गौंड ने शायराना अंदाज में कही बात
    Next Article
    यूपी बजट में योगी सरकार ने किया आंकड़ों का खेल:राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं में कटौती का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment