Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:समयबद्ध, डिजिटल तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

    9 hours ago

    2

    0

    चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने गुरुवार को सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा शत-प्रतिशत डिजिटल (CMMS पोर्टल) तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रगणक (enumerator) और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 06 मई के बीच सभी तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद गणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक चलेगा। 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जा रही जानकारी से जनगणना कार्य में काफी आसानी होगी। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से 'स्व-गणना पोर्टल' डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण करने की अपील की। डीएम ने जोर दिया कि आमजन की जागरूकता से जनगणना का कार्य आसानी से संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य पूरा होने के बाद लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहेगा। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा जनगणना का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। डीएम ने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को भी जागरूक किया, ताकि वे प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दे सकें। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार, बीएसए सचिन कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीडीए में टेंडर बदला, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का रोजगार छिना:कर्मचारियों ने सेवा बहाली और बकाया वेतन की मांग की
    Next Article
    चित्रकूट में बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत:दो साथी घायल, बूढ़ा सेमरवार मोड़ पर बांस से टकराई गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment