Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में भाजपा का नारी सम्मेलन:महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, पुतला फूंका

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में सोमवार को नारी सशक्तीकरण वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में हुए इस सम्मेलन का नेतृत्व जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोड़ ने किया। इसमें महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं अपने अधिकार लेकर रहेंगी। एक अन्य राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के पक्ष में है। इसे 2029 तक लागू करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि देशभर में निकाले जा रहे मार्च महिलाओं के आक्रोश का प्रतीक हैं। दर्शना सिंह ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल से किसी को नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में उनका अधिकार मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राजनीतिक कारणों से इसका समर्थन नहीं कर रहा है। सम्मेलन के बाद महिलाओं ने प्रभारी मंत्री और राज्यसभा सांसदों के नेतृत्व में जन आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर महिला आरक्षण बिल में राजनीतिक कारणों से अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के अंत में महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संजीव गोड़ ने दावा किया कि महिला आरक्षण कानून का विरोध करने वालों का चरित्र उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं विपक्षी दलों को इसका खामियाजा जरूर भुगतने पर मजबूर करेंगी। इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, किरन शर्मा, सुषमा गिरी, रेनू तिवारी, रेनू सिंह, निधि तिवारी, डॉ केएन पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह और शिवराज सिंह सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन, कहा- दर्जा ही संरक्षण का आधार
    Next Article
    झांसी में झगड़े के बाद महिला ने सुसाइड किया:चचेरे भाई की शादी में मायके गई थी, ससुराल आकर जहर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment