Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में गैस एजेंसी संचालकों संग बैठक:आपूर्ति, सुरक्षा पर चर्चा; कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सभी थानों पर थानाध्यक्षों ने विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित दरों और नियमों के अनुसार ही की जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही, गैस सिलेंडर के सुरक्षित भंडारण, परिवहन और वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कानून व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें और उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह फैलाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद अफवाह फैलाने वाले मौन हो गए हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि गैस सिलेंडर के वितरण के दौरान सभी एजेंसियों पर सामान्य हालात हैं। यह बैठक एहतियात और सतर्कता के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकिया विधायक कैलाश खरवार ने गिनाए 4 साल के काम:चंदौली में कहा- 12 करोड़ से अधिक विधायक निधि खर्च की, चंद्रप्रभा डैम का हो रहा नवनिर्माण
    Next Article
    भदोही में सांसद कार्यालय में होली मिलन समारोह:कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, डॉ. विनोद बिंद ने सामाजिक एकता पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment