Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पत्नी की हत्या कर शव 90KM दूर फेंका:हैंडपंप के हत्थे से पीटकर मारा, सबूत मिटाने को कार सर्विसिंग में छोड़ी

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली में शनिवार की शाम को पति-पत्नी में घरेलू विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने पत्नी पर हैंडपंप के हत्थे से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटकर बोरे में भरा और कार से करीब 90 किमी दूर नौगढ़ के पहाड़ी इलाके में फेंक दिया। इसके बाद शक से बचने के लिए कार को सर्विसिंग के लिए एजेंसी में छोड़कर घर आया गया। रविवार सुबह सोनी की बहन सोनम और पिंकी को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद भाई संजय के साथ वे सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में यूज कार भी बरामद कर ली गई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव निवासी गौतम कुमार खरवार उर्फ बाचा ने शनिवार की शाम को पत्नी सोनी (28) की हत्या कर दी। सोनी चकिया नगर पंचायत के मां कालीनगर कॉलोनी निवासी राधेश्याम की बेटी थी। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। उनका एक 5 वर्षीय बेटा तेजस है। शनिवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हैंडपंप के लोहे के हत्थे से सोनी के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। उसने शव को चादर में लपेटकर बड़े बोरे में भरा और कार से करीब 90 किलोमीटर दूर नौगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद शक से बचने के लिए घर लौटने से पहले कार को सर्विसिंग के लिए एजेंसी में छोड़ दिया। परिवार टाल-मटोल करता रहा रविवार सुबह मृतका की बहन सोनम और पिंकी ने बात करने के लिए संपर्क किया। फोन करने परिवार बात कराने में टाल-मटोल करते रहे। शक होने पर परिवार सोनी के घर पहुंचा, तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद भाई संजय के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। परिवार की तहरीर मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। दबिश देकर आरोपी गौतम कुमार खरवार और उसके पिता रामलखन को गिरफ्तार कर लिया। घटना में यूज कार को भी एजेंसी से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शोरूम में करता था काम, अलग रहता था दंपति आरोपी गौतम कुमार खरवार चंदौली बाजार स्थित एक हुंडई कार शोरूम में फाइनेंस का काम करता था। उसकी पत्नी सोनी गृहिणी थी। इकलौता बेटा होने के बावजूद वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। जिसे लेकर परिवार में तनाव बना रहता था। कर्ज को लेकर तनाव में रहता था गांव के लोगों के अनुसार, आरोपी अपने पिता रामलखन का इकलौता बेटा है। जो सकलडीहा के निबंधन कार्यालय से सेवानिवृत्त चपरासी हैं। इकलौता होने के कारण आरोपी बचपन से मनमानी और फिजूलखर्ची का आदी था। पैसों की कमी होने पर वह आसपास के लोगों से कर्ज भी लेता था और अक्सर तनाव में रहता था। परिवार में नहीं था कोई विवाद मृतका की बड़ी बहन सोनम ने बताया कि माता-पिता के मौत के बाद चकिया स्थित मकान बेचकर मिली रकम सभी भाई-बहनों में आपसी सहमति से बांट ली गई थी। परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। सभी वाराणसी में रह रहे थे। वहीं, छोटी बहन पिंकी ने बताया कि घटना से एक सप्ताह पहले दोनों बिहार स्थित मां तूतला भवानी मंदिर दर्शन करने गए थे। तीन दिन पहले फोन पर बात के दौरान सोनी सामान्य और खुश लग रही थी। रिसब सिंह के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के खर्चों को लेकर परेशान रहता था। कई बार उससे पैसे उधार ले चुका था। सीओ देंवेंद्र कुमार ने बताया- मृतका के परिजनों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मृतका के शव को पहाड़ क्षेत्र के एक झाड़ी से बरामद करने के साथ ही आरोपी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया हैं। पूछताछ के दौरान पति और पत्नी के विवाद के बाद घटना होने की बात सामने आई हैं। फिरहाल पुलिस टीम ने हैंडपंप का हैंडल बरामद कर लिया हैं। जिससे आरोपी ने सोनी को मौत के घाट उतारा था। -------------------------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------------ ये पढ़ें - लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; दावा- पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हिमंता बिस्वा सबसे भ्रष्ट CM', असम की रैली में राहुल गांधी का वार
    Next Article
    योगी ने पूछा- कार्यक्रम में महिलाएं क्यों नहीं आईं:रवि किशन ने ली चुटकी- अब गोरखपुर के लड़कों की शादी तुरंत हो जाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment