Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में सड़क हादसा, मौत:पिता को स्टेशन ले जा रहा था युवक, गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से गई जान

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता को जमानिया रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना शनिवार को ग्राम सुडिया के सामने हुई। गुरैनी ग्राम सभा निवासी रोशन यादव अपने पिता परमेंद्र यादव को रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे। गाड़ी पलटने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रोशन यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके नाक और कान से खून बह रहा था। यह हादसा लगभग 11:00 बजे हुआ। मृतक रोशन यादव के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 4 साल का बेटा और दूसरा 2 महीने का बेटा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने रोशन यादव को एक मिलनसार व्यक्ति बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शार्ट-सर्किट से मेट्रो के तीन स्टोर जले:तेज धमाकों से गेस्ट हाउस तक पहुंची लपटें, 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    महाराजगंज में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:एसडीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment