Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्र ग्रहण से पूर्व संभल में पहली होलिका दहन:शुभ मुहूर्त में हुआ दहन, लोगों ने गन्ने भूनकर की परिक्रमा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में चंद्र ग्रहण से पहले पहली होलिका दहन किया गया। ब्राह्मणों द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार, सोमवार रात 8:30 बजे यह दहन संपन्न हुआ। अधिकतर स्थानों पर लोगों ने दिन में पूजन किया था, लेकिन दहन नहीं किया गया था। यह आयोजन संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में हुआ। विधि-विधान से पूजन के बाद रात 8:30 बजे होलिका का दहन किया गया। इस दौरान मोहल्ले के दर्जनों परिवार मौजूद रहे। वहीं उपस्थित लोगों ने विधि-विधान पूर्वक होलिका में गन्ने भूनकर परिक्रमा की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह राणा, संजीव कुमार शर्मा, नवाब सिंह यादव, पवन गुप्ता, विशाल शर्मा गुंजन, अर्जुन सिंह यादव, सत्येंद्र माथुर, कैलाश चंद्र शर्मा, सुमन कुमार वर्मा, दिनेश कुमार जाटव और चौधरी महिपाल सिंह सहित कई परिवार शामिल थे। अरविंद सिंह ने बताया कि ब्राह्मणों के मुहूर्त के अनुसार ही होलिका दहन का आयोजन किया गया। दिनेश कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह शुभ मुहूर्त में ब्राह्मणों के निर्णय के अनुसार किया गया है। अजय कुमार शर्मा ने इस दहन को 'शास्त्र सम्मत' बताया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पंडितों ने एकमत होकर यह तय किया था कि शाम 8:25 बजे से सुबह 5 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है। उनकी कमेटी ने चंद्र ग्रहण और सूतक-पातक लगने से बहुत पहले, रात 8:30 बजे दहन करने का निर्णय लिया, जिसे शास्त्र सम्मत माना गया। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस पहल के बाद अब अन्य लोग पूरी रात में कभी भी होलिका दहन कर सकते हैं, और सुबह 5 बजे तक कई स्थानों पर होलिका दहन संपन्न हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च:ईरान के लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ आक्रोश
    Next Article
    हापुड़ में शिया समुदाय का प्रदर्शन:अमेरिका, इजरायल और यूएई के खिलाफ सड़क पर लगाए पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment