Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विरोध जताया, एमएलसी बोले- राहुल गांधी हर अच्छा काम रोकते

    4 hours ago

    2

    0

    चंदौसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में विपक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष ने बिल गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। यह प्रदर्शन सोमवार शाम 6 बजे जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद रोड स्थित ब्लॉक बनियाखेड़ा के सामने किया गया। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को सशक्त करने के उद्देश्य से यह जन आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, महिला मोर्चा पश्चिम की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता, विधायक एवं शिक्षामंत्री गुलाब देवी और जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी सत्यपाल सिंह सैनी ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। महिला मोर्चा पश्चिम की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। पंडिता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंजू दिलेर, अभियान संयोजक शिल्पी गुप्ता, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, साध्वी गीता प्रधान, एडवोकेट पुष्पलता पाल, राजश्री अग्रवाल, उमा श्रीवास्तव, प्रतिभा चौधरी, आशा गोस्वामी, शीनू गुप्ता, शीला सागर, रिमझिम बाल्मीकि, गुड़िया सैनी, सीमा शर्मा, पूनम तिवारी, रेखा सैनी, ब्रजवाला, आभा शर्मा, जमुना, सुधा शर्मा, रीता रानी, आरती शर्मा, आरती सिंह, योगेश, शालू, रिनी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, काजल, वंशिका, कार्यक्रम संयोजक सुधीर मल्होत्रा और मनोज कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर युवक की मौत:भूसा भरते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से पैर फिसलने के कारण गई जान
    Next Article
    मेरठ प्रीमियर लीग में स्पार्टन एफसी की शानदार जीत:मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कल होगा अजैक्स बनाम मेरठ यूथ का मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment