Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी:कानपुर की अविका अग्रवाल ने पाए 99.8% अंक, स्कूलों में मना जश्न

    19 hours ago

    1

    0

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट घोषित होते ही कानपुर के स्कूलों में रौनक बढ़ गई। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूल पहुंचे, जहां खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में दिनभर जश्न जैसा माहौल रहा और छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। शहर के डीपीएस आजाद नगर की अविका अग्रवाल ने 99.8 व सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमला नगर की अवनी मिश्रा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर मेधावियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। अविका ने टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई डीपीएस आजाद नगर की छात्रा अविका अग्रवाल ने बताया कि टाइम टेबल बनाकर मैक्सिमम टाइम पढ़ाई में दिया है। वह भविष्य में आईआईटी से सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहती हैं। इसके बाद वह इसरो में शोध या यूपीएससी पास करके सिविल सेवा में जाएंगी। इनके पिता अर्पित अग्रवाल एचएएल में चीफ इंजीनियर व मां लवी कौशल अग्रवाल एमएमआईटी औरेया में लेक्चरर हैं। सर पदमपत सिंहानिया में अवनी बनीं टॉपर सर पदमपच सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कमला नगर की छात्रा अवनी मिश्रा ने 99.2 परसेंट अंक हासिल किए हैं। अवनी के पिता अभिषेक मिश्रा एक आईटी इंडस्ट्री में काम करते हैं। वहीं, उनकी मां प्रियंका मिश्रा ग्लोबल लेवल पर हिंदी पढ़ा रही है। बेटी कि कामयाबी पर पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ने में काफी ज्यादा होशियार थी उसका शुरू से ही फोकस अपनी स्टडी को लेकर रहा है जब भी उसके ऊपर पढ़ाई को लेकर प्रेशर रहा उसने उसे प्रेशर को खुद से मेंटेन किया है।अवनी ने बताया कि एग्जाम टाइम में 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी की। अब भविष्य में उसे आईआईटी के की तैयारी कर रिसर्च फील्ड में काम करना है। इसको लेकर हम सब भी उसे सपोर्ट कर रहे हैं। वही बच्ची की मां प्रियंका मिश्रा ने कहा कि अवनी को आर्ट के साथ-साथ राइटिंग और गिटार बजाना काफी ज्यादा पसंद है। स्कूलों में दिखा जश्न का माहौल रिजल्ट घोषित होने के बाद शहर के कई प्रमुख स्कूलों में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली। अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। कानपुर के डीपीएस आजाद नगर, डीपीएस कल्याणपुर, चिन्टल्स स्कूल कल्याणपुर और सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर समेत कई सीबीएसई स्कूलों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। छात्र अपने रिजल्ट को लेकर चर्चा करते और भविष्य की योजनाएं बनाते नजर आए। 9 से 10 घंटे की सेल्फ स्टडी सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की पारज अरोड़ा ने 98.8 परसेंट अंक पाए हैं। छात्रा ने बताया कि उसका पूरा फोकस एग्जाम के टाइम में अपनी सेल्फ स्टडी पर ही था। उसने सोशल मीडिया समेत उन प्लेटफार्म से काफी ज्यादा दूरी बना ली थी। एग्जाम के टाइम पर स्कूल से उसे काफी ज्यादा रिसोर्सेस मिले और उसने उसी के एकॉर्डिंग 9 से 10 घंटे तक खुद से सेल्फ स्टडी की। सीपी व ब्लाइंड छात्र ने पाए 83 परसेंट अंक डीपीएस आजाद नगर के छात्र कुलय भारद्धाज पांडेय ने 83 परसेंट अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की है। यह सीपी से ग्रसित होने के साथ साथ ब्लाइंड भी हैं। बातचीत में बताया कि किसी भी विषय के एक लेसन को मैं अच्छे से पढ़ता था और बाद में उसका रिवीजन करता था। उसके बाद ही दूसरा लेसन उठाता था। इनके पिता संजीव पांडेय साफ्टवेयर इंजीनियर व मां रंजना पांडेय गृहणी हैं। मेहनत और मार्गदर्शन का नतीजा शिक्षकों का कहना है कि छात्रों की मेहनत, नियमित पढ़ाई और अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं। इस रिजल्ट ने एक बार फिर साबित किया कि कानपुर के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक CBSE के 2 बार एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें... सवाल: दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा। जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे। सवाल: क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा। जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें। सवाल: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा। जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा। सवाल: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा। जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा। सवाल: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी। सवाल: क्‍या प्रैक्टिकल एग्‍जाम भी 2 बार होंगे। जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्‍जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के MSW छात्रों के लिए खुले रोजगार के द्वार:रामा अस्पताल ने मेडिकल सोशल वर्कर के लिए लिया इंटरव्यू, 5 छात्र शॉर्टलिस्ट
    Next Article
    CSJMU में कला का अनूठा संगम:पौराणिक पात्रों को मिला मॉडर्न टच, 'मिथक ज्योमेट्री' प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment