Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU में AI से कॉपी जांच के फैसले पर बवाल:मेरठ में छात्र नेताओं ने कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन कर फैसले को बताया अन्यायपूर्ण

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से कराने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता अक्षय बैंसला ने कुलसचिव से साफ शब्दों में कहा कि एआई के माध्यम से परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं, शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं रहते और शैक्षणिक व्यवस्था अव्यवस्थित है, तब इस तरह का तकनीकी निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। छात्रों का कहना कि यदि प्रशासन ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो छात्र आंदोलन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। छात्र नेता शुभम भड़ाना ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पहले अपनी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे। नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। इसके बाद ही किसी नई तकनीक को लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि बिना उचित तैयारी के एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गर्वनर हाउस के रिटायर्ड कर्मी को रौंदा, मौत:गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया, घर से सब्जी लेने निकले थे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में नवजात का शव मिला:इटावा-बरेली हाईवे किनारे गड्ढे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment