Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCTV की निगरानी में हुई छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं:वाराणीस में दो दिनों में 220 परीक्षार्थियों की हुई परीक्षा, दूसरे शहरों से पहुंचे थे परीक्षक

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में यूपी बोर्ड के उन छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई गई जो किन्हीं कारणों से परीक्षा में परीक्षा देने से छूट गए थे। जनपद में बने 11 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं CCTV की निगरानी में आयोजित कराई गई। गुरुवार को पांच केंद्रों पर परीक्षाएं हुईं जिसमें 161 परीक्षार्थी शामिल थे। इसी तरह दूसरे दिन शुक्रवार को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित हुई। इसमें छूटे 61 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयाेजित हुईं। प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में ज्यादातर भौतिक विज्ञान के परीक्षार्थी शामिल रहे। इसी तरह भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कंप्यूटर जैसे विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न हुई। अंतिम सप्ताह में आ सकता है परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी हो रही है। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को परिणाम घोषित किया गया था। इस बार भी उम्मीद है महीने के अंतिम सप्ताह में किसी भी दिन परिणाम घोषित किया जा सकता है। UP बोर्ड-2026 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी। यूपी बोर्ड की‌ 2026 की परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी रहे। पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में BJP का बस्ती चलो अभियान:सीसामऊ विधासभा में जिला अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू, घर-घर संपर्क कर पत्रक वितरण किया
    Next Article
    बलरामपुर में विकास कार्यों में ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस:DM ने कई स्थलों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता-समयसीमा पर सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment