Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र को 5 लड़कों ने पकड़ा, 3 ने चाकू मारा:बरेली में आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था, हत्या कर दी

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली में 12वीं के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र घर पर खाना खा रहा था, दोस्त उसे बुलाकर ले गए। घर से करीब 400 मीटर दूर दोस्तों के 2 गुटों में चल रहे विवाद का समझौता कराने लगा। तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। एक गुट के 3 युवकों ने मिलकर समझौता करा रहे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसके गले-पेट और सीने पर ताबड़तोड़ 4-5 वार किए। जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी छात्र वहां से भाग गए। वहां मौजूद दूसरे गुट के युवकों ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर छात्र की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम की इज्जतनगर थाना की है। अब पढ़िए पूरा मामला… छात्र की पहचान अशोक विहार (संजय नगर) निवासी शिवा पटेल (17) के रूप में हुई है। शिवा 12वीं का छात्र था। उसके भाई हिंमाशु पटेल ने बताया- शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मेरा भाई खाना खा रहा था। तभी 5-6 लड़के उसे बुलाने आए। उसमें से एक का नाम मानव राजपूत था, उन सबके बुलाने पर वो खाना छोड़कर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद मैं दुकान से कुछ सामान लेने गया था। जब वापस घर आया, तो दरवाजे पर वही लड़के खड़े थे। उन लोगों ने कहा- तुम्हारा भाई अस्पताल में भर्ती है। जल्दी जाओ। इतना सुनते ही मैं परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा। उसके शरीर पर कई जगह चाकू से लगा कट था। खून बह रहा था। उसकी आंते तक बाहर निकल आईं थीं। आज इलाज के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई। शिवा ने थप्पड़ मारा, तब आरोपी उसपर टूट पड़े एक दोस्त ने बताया- 2 गुटों की लड़ाई चल रही थी। शिवा दोनों पक्षों को जानता था, तो शिवा को समझौता कराने के लिए ले गए थे। इसमें से एक पक्ष ने शिवा की बात सुनी, लेकिन दूसरे पक्ष ने बात न सुनते हुए सीधे शिवा को झापड़ मार दिया। शिवा के चेहरे पर उस लड़के का कड़ा लग गया था। गुस्से में शिवा ने भी उस लड़के को 2-3 थप्पड़ मारे। इतने में ही दूसरे गुट के 12-15 लड़के थे। उनमें से किसी ने चाकू निकाली। फिर 4-5 लोगों ने शिवा को पकड़ा और 3-4 लोगों ने 5 से 6 बार शिवा पर चाकू से हमला किया। इज्जतनगर थाना के सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ------------- ये भी पढ़ें- पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP का 'पापा कहते हैं...' गाने पर डांस, VIDEO:पिता के साथ जमकर झूमे, IPS अंशिका ने प्री वेडिंग फोटो शेयर कीं
    Next Article
    बिना तलाक शादीशुदा लिव-इन में नहीं रह सकता:हाईकोर्ट ने कहा- किसी तीसरे के साथ रहने के लिए तलाक जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment