Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा के घायल होने पर स्कूल में परिजनों से मारपीट:हापुड़ के वीआईपी इंटर कॉलेज में हंगामा, कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के पिलखुवा स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज में एक छात्रा के घायल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। शिकायत करने स्कूल पहुंचे छात्रा के परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा निवासी जाहिद की बेटी जैनब केजी में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को स्कूल के भीतर छात्रा को चोट लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को बच्ची के परिजन स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन से घटना के बारे में जानकारी और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। आरोप है कि उनकी शिकायत सुनने के बजाय स्कूल स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की और बच्ची के पिता सहित अन्य परिजनों के साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल परिसर में हंगामा और धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया- शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर, स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीण छात्रों को 'वाह बस' से मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा:डालमिया भारत फाउंडेशन की पहल, बस में मिलेगा कंप्यूटर और इंटरनेट
    Next Article
    पीलीभीत जिला पंचायत में करोड़ों के घोटाले का आरोप:अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री से हुई शिकायत, सरकारी बजट का हुआ दुरुपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment