Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र की हत्या के पांचवे दिन थाने का घेराव:हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने और सरकारी नौकरी की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर अशोक विहार में इंटरमीडिएट के छात्र शिवा पटेल की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ इज्जतनगर थाने का घेराव किया। पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में वकील भी पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और मामले में फरार अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मामूली विवाद में सीने पर उतारे चाकू घटना बीते शुक्रवार 27 मार्च की है, जब 17 वर्षीय शिवा पटेल अपने घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके कुछ दोस्त उसे बुलाकर घर से महज 400 मीटर दूर चार खंभा गली में ले गए। वहां विवाद के दौरान आरोपियों ने शिवा को पकड़ लिया और गौरव नामक युवक ने उसके सीने, पेट और पीठ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। शनिवार सुबह इलाज के दौरान शिवा ने दम तोड़ दिया। शिवा के भाई हिमांशु ने बताया कि हमलावरों ने साजिश के तहत उसे घेरा था और चाकू इतने गहरे मारे थे कि उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। हाईकोर्ट के वकील पहुंचे पीड़ित के घर, सुरक्षा और मुआवजे की मांग बुधवार को हाईकोर्ट के वकील अमरेंद्र सिंह बाहुबली पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्र की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने, परिवार को सरकारी नौकरी, उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने केवल 3 आरोपियों को पकड़ा है, जबकि मौके पर एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। आश्वासन के बाद शांत हुए लोग प्रदर्शन के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे, तो इंस्पेक्टर के मौजूद न होने पर आक्रोश बढ़ गया। फोन करने पर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने खुद को बीमार बताया, जिससे भीड़ और भड़क गई। हालांकि, बाद में इंस्पेक्टर ने मौके पर आकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मनोनीत पार्षदों का हुआ स्वागत:भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, जिम्मेदारी निभाने का लिए संकल्प
    Next Article
    दैनिक भास्कर ऐप के कॉन्टेस्ट में चमकी किस्मत:गोरखपुर के राम सिंह यादव को मिला बंपर प्राइज, बोले-खबर पढ़ने की आदत का मिला इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment