Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छुट्टी के दिन नहीं होगी बत्ती गुल:वाराणसी में अब 24 घंटे दौड़ेगी बिजली रिपेयरिंग वैन, ऊर्जा मंत्री की चेतावनी- ट्रिपिंग हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज

    2 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को वाराणसी में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए कि अब रविवार या किसी भी सरकारी छुट्टी वाले दिन निगेटिव बैलेंस होने पर किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा, छोटे उपभोक्ताओं का खास ख्याल रखते हुए उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली निगेटिव बैलेंस होने पर भी कम से कम एक महीने तक नहीं काटी जाएगी। साथ ही, 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की रियायत देने की बात भी कही गई है। कनेक्शन काटने से पहले आएंगे 5 बार मैसेज ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए एक नया नियम लागू करने को कहा है। अब किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले उसे अनिवार्य रूप से पांच बार एसएमएस (SMS) अलर्ट भेजा जाएगा। इससे लोगों को अपना बिल जमा करने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। उन्होंने साफ किया कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं टॉप क्लास होनी चाहिए। अंडरग्राउंड केबलिंग के काम में तेजी लाने और बढ़ती मांग के हिसाब से भविष्य का प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वाराणसी में अब 24 घंटे काम करेगी ‘विद्युत वैन’ शहर में बिजली की खराबी को तुरंत ठीक करने के लिए मंत्री ने दो अत्याधुनिक '24×7 विद्युत वैन' का उद्घाटन किया। इन वैन में तैनात कर्मचारी 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में काम करेंगे। यानी अब दिन हो या रात, शहर में कहीं भी फॉल्ट होने पर ये वैन मौके पर पहुंचेंगी। ये गाड़ियां आधुनिक औजारों और सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं, जो भारी ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर बिजली के खंभों को ठीक करने और पेड़ों की छंटाई तक का काम तेजी से करेंगी। ट्रिपिंग मुक्त बिजली देने का संकल्प ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली का बार-बार आना-जाना (ट्रिपिंग) अब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फॉल्ट होने का इंतजार करने के बजाय लाइनों का नियमित सर्वे किया जाए ताकि समस्या आने से पहले ही उसे दूर कर लिया जाए। इन वैन के संचालन से न केवल बिजली लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को अघोषित बिजली कटौती से भी बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर को बिना किसी रुकावट के उच्च गुणवत्ता वाली बिजली मिलती रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अठावले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करूंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे
    Next Article
    सर्वोदय विद्यालयों का बोर्ड में रिजल्ट 99% से ज्यादा:प्राइवेट स्कूलों को छोड़ा पीछे, गाजीपुर की उजाला निषाद बनीं स्कूल टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment