Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़ में 2 कारें भिड़ीं, 6 लोगों की मौत:कॉन्स्टेबल की पत्नी, दामाद, बहन, भांजे समेत 6 की जान गई, शादी से लौट रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ। जानकारी के मुताबिक, उड़कुडा निवासी नेताम परिवार गुरुवार रात करीब 11 बजे चीवरांज में शादी से लौट रहा था। नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम और 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर रेफर किया गया है। टक्कर में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। देखिए पहले ये तस्वीरें- मृतकों के नाम 1. दीना यादव 2. जुहरा जुर्री 3. कुंती नेताम 4. समुंदलाल नेताम 5. मुमतुला नेताम 6. अंशु नेताम, (8) वर्ष घायलों के नाम मुरहा उसेंडी (26 वर्ष) 2 अन्य 3 घायलों का रायपुर में इलाज इधर घटना की जानकारी मिलते ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों वाहनों के 3 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2 घायलों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। …………………….. सड़क हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवान समेत 7 मौतें:बस्तर में तैनात थे, घर लौट रहे थे; बालोद में 3 दोस्तों की गई जान छत्तीसगढ़ में 2 महीने पहले अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई थी। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 जवान और 1 ड्राइवर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-UP में तापमान 6° से 10° तक बढ़ सकता है:राजस्थान में 40°C से ज्यादा होने का अनुमान; हिमाचल में सामान्य से 200% बारिश
    Next Article
    टीवी पर आ रही है भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’, नोट कर लें डेट और टाइम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment