Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव जीतेगी BJP, Smriti Irani ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

    23 hours ago

    4

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि चुनावी सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनके जुड़ाव पर निर्भर करती है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विश्वास जताया कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि ‘मिशन 2028’ केवल चुनावी लक्ष्य नहीं है, बल्कि राज्य की पहचान, विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी है।इसे भी पढ़ें: President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआतईरानी ने जोर दिया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव केवल मतपत्रों या वोटिंग मशीनों से नहीं जीते जाते, बल्कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और मजबूत संगठनात्मक ढांचा जरूरी है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    KTR का आरोप, Revanth Reddy के राज में Telangana बना राहुल गांधी का एटीएम
    Next Article
    UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment