Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छिंदवाड़ा बस हादसे में एक मृतक की पहचान नहीं:जबलपुर से आई मेडिकल टीम कर रही घायलों का इलाज, सभी पीड़ित एक ही पंचायत के निवासी

    3 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। शुक्रवार सुबह तक एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। बस में एक ही पंचायत के 51 लोग सवार थे। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, जबलपुर से 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रात में ही छिंदवाड़ा पहुंच गई थी, जो घायलों के इलाज में जुटी है। इनकी गई जान 1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य देखिए, हादसे से जुड़ीं तस्वीरें… बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बस छिंदवाड़ा शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी, जहां 506 करोड़ रुपए के 105 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ था। हादसा कार्यक्रम स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो की टक्कर से परिवार के 5 लोगों की मौत ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल हैं। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं
    Next Article
    सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई:पेट्रोल-डीजल पर ₹10 की कटौती, इससे फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment