Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISCE का रिजल्ट जारी ,छात्रों में खुशी की लहर:10वीं में नायशा 99.2% के साथ टॉपर, 12वीं में गौरिका-अभिनव ने मारी बाजी

    10 hours ago

    2

    0

    CISCE ने बृहस्पतिवार को देशभर में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट घोषित होते ही मेरठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रिजल्ट सामने आते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूलों में पहुंचे, जहां खुशी का माहौल नजर आया। सफल छात्रों ने अपने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया। स्कूल परिसरों में जश्न जैसा माहौल रहा। कहीं छात्र एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए तो कहीं शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व महसूस करते दिखे। छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत रंग लाई है और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वहीं शिक्षकों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 10वीं में सेंट मेरीज एकेडमी की नायशा मिश्रा 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। वहीं कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सोफिया गर्ल्स स्कूल की गौरिका वैश्य (विज्ञान वर्ग) और सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के अभिनव अब्राहम (ह्यूमैनिटीज वर्ग) संयुक्त रूप से जिले के टॉपर बने हैं। कॉमर्स वर्ग में सेंट मेरीज एकेडमी के श्रेयश गुप्ता 96.50 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान पर रहे। इस बार का परिणाम कई मायनों में खास रहा। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी ने पहली बार जिले का टॉपर देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अभिनव अब्राहम का यह प्रदर्शन इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि वे कक्षा 10वीं में भी जिले में तीसरे स्थान पर रह चुके हैं। टॉप-थ्री में सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के मेधावी छात्र भी शामिल रहे। इस वर्ष एक नया नाम भी चर्चा में रहा। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल पहली बार इस स्तर पर उभरा है। यहां के छात्र अयान खान ने 12वीं विज्ञान वर्ग में स्कूल टॉपर बनने के साथ ही जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के इन शानदार परिणामों ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों में खुशी का माहौल बना दिया है। मेरठ में 10वीं की छात्रा मानसी ने 98.2% अंक हासिल किए है। मानसी ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मानसी ने बताया कि इस परिणाम के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। रिजल्ट आने के बाद स्कूल में भी खुशी का माहौल रहा, जहां साथियों और शिक्षकों ने मानसी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया गर्ल्स स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं पीसीएम ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों दादाजी दिनेश गोयल, ताऊजी गौरव गोयल (एडवोकेट), ताईजी निधु गोयल और माता खुशबू गोयल को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया। उन्होंने सोफिया गर्ल्स स्कूल की अध्यापिकाओं और प्रोब एजुकेशन के मेंटर्स के प्रति भी आभार जताया। ऐश्वर्या के अनुसार शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के चलते ही वह यह सफलता हासिल कर सकीं। इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंट थॉमस स्कूल के टॉपर्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार:कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने दो दिन रेकी कर पकड़ा
    Next Article
    हरदोई में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी:शहर और कस्बों में धूल का गुबार छा गया, पेड़ गिरे, टेंट उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment