Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत:जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग; आपसी झगड़ों में 5 साल में 24 मौतें

    18 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान अभिदेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ऐसी घटनाओं होने की वजह व्यक्तिगत व घरेलू समस्याएं, पारिवारिक विवाद, डिप्रेशन, काम से जुड़ी परेशानियां और छोटी-छोटी बातों पर आपा खो देना बताया है। सरकार ने संसद में बताया कि पिछले 15 साल में ऐसी घटनाओं में 24 से ज्यादा जवान मारे गए। बच्चे के साथ क्वार्टर गार्ड में आने से रोका तो जवान भड़का विवाद पत्नी पूजा और उसके बच्चे को क्वार्टर गार्ड में आने को लेकर शुरू हुआ। इसी बात पर कांस्टेबल हेडक्वार्टर ऑफिसर मेस सेक्शन पहुंचा, जहां चार जवान मौजूद थे। उसने सरकारी AK-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की। अन्य जवानों ने अभिदेश को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी 2009 बैच का है। उसके खिलाफ CISF हेडक्वॉर्टर ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। बसोहली के पावर प्रोजेक्ट रावी नदी पर बना है। इसे 1993 में शुरू किया गया था। 2013 की बाढ़ में इसका 300 मीटर लंबा हिस्सा बह गया था। तब से ये पूरी तरह बंद है। जवान छोटी-छोटी बातों पर आपा खो देते हैं केंद्रीय सुरक्षा बलों में तैनात जवानों की आत्महत्या और साथियों की हत्या की घटनाओं के कारण जानने के लिए अक्टूबर 2021 में गृह मंत्रालय की टास्क फोर्स बनाई थी। घटनाओं पर कई बार रिव्यू कराया और 2022 में लोकसभा में भी कुछ कारण बताए थे। इनमें कुछ घटनाओं में छुट्टी न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशानी, कार्यस्थल पर तनाव जैसी वजहें सामने आईं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, कुछ मामलों में सामने आया कि जवान एक-दूसरे के साथ किसी मामूली बात या बहस के बाद आपा खो देते हैं। इसके अलावा परिवार से दूर रहने और लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में रहने से जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला: असम राइफल्स का जवान शहीद, 4 घायल; गश्त के दौरान घात लगाकर फायरिंग की अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार को उग्रवादी हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। 4 अन्य जवान घायल हो गए। हमला भारत-म्यांमार सीमा के पास नामपोंग सर्कल में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार हमला नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड का (युंग आंग गुट) के उग्रवादियों ने किया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली अनंत सिंह हुए बागी, क्या नीतीश पार्टी से निकालेंगे:विधायकी पर भी संकट, बेटे का क्या होगा; 6 सवालों में समझिए पूरी कहानी
    Next Article
    देश में पहली बार हुई झरनों की गिनती:10 राज्यों में 14,468 झरने; मणिपुर में सबसे ज्यादा, यहीं 1336 झरने खतरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment